{"_id":"57605f764f1c1bc61011bdac","slug":"teachers-kept-student-fees-in-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का पीटीए शुल्क डकार गए गुरुजी, अब वसूली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रों का पीटीए शुल्क डकार गए गुरुजी, अब वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के डॉ. हरिराम इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्रों से पीटीए शुल्क लेकर अपनी जेब में रख लिया। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को शिक्षा महानिदेशक डी. सेंथिल पांडियन ने पैसे की वसूली के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में वर्ष 2010-11 में कक्षा अध्यापक ने छात्रों से पीटीए शुल्क लिया लेकिन 7400 रुपये कम जमा कराए। इसी तरह वर्ष 2013-14 में उपस्थिति पंजिका के मुताबिक कक्षा छह में दूसरी छमाही में 6300 रुपये कम जमा किए गए।
विज्ञापन
शिकायत पर गठित हुई समिति
वर्ष 2014-15 में कक्षा नौ सी में 6900 रुपये, कक्षा 11 ए में 8100 रुपये, कक्षा 11 सी में 10500 रुपये कम जमा कराए गए। यह पैसा कॉलेज के शुल्क कार्यालय में जमा होना था। मामले की शिकायत आने के बाद शिक्षा महानिदेशक डी. सेंथिल पांडियन ने जांच समिति गठित की थी।
विज्ञापन
समिति ने रिपोर्ट दी तो शिक्षकों के पैसा डकारने की पोल खुल गई। मामले में शिक्षा महानिदेशक ने हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी का आदेश दिए हैं कि सभी संबंधित शिक्षकों से पैसे की वसूली की जाए। साथ ही शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।