फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students did copy in exam

इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए थी गैजेट्स की मनाही पर अभ्यर्थियों ने किताब खोलकर लिखे उत्तर

Mon, 04 Dec 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Dec 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Students did copy in exam
परीक्षा

ऐसी परीक्षा और नियम के बारे में सुनकर आप कुछ देर के लिए हैरान तो होंगे ही। बात ही अजीब है। इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए गैजेट्स ले जाने की मनाही थी, लेकिन बच्चों ने पूरा पेपर सामने किताब खोलकर किया।

विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित आल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) में 708 अभ्यर्थियों ने किताब खोलकर उत्तर लिखे। हालांकि परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की मनाही थी। खास बात यह है बीती दस परीक्षाओं की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


आल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) का आयोजन रविवार को उत्तरांचल विश्ववविद्यालय में हुआ। बार काउंसिल की ओर से यह खुली किताब से परीक्षा होती है, जिसमें अभ्यर्थी अपने साथ किताब ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए 943 लॉ ग्रेजुएट्स ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 708 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदेश स्तर पर 22 प्रतिशत ने अंग्रेजी और बाकी छात्रों ने हिंदी भाषा में परीक्षा दी।


उत्तरांचल विवि के लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि यह 11वीं परीक्षा थी। पहले दस परीक्षाओं के मुकाबले इस बार एग्जाम में सर्वाधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। नकल रोकने के लिए किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की मनाही थी, परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed