फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union stopped admission in DBS college.

सीटें बढ़ाने को डीबीएस में आंदोलन, बंद कराए एडमिशन

Thu, 14 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
student union stopped admission in DBS college.
छात्र सीटें बढ़ाने के ‌लिए आंदोलनरत हैं।

देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रों ने आंदोलन स्वरूप नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया बंद करा दी। इस दौरान छात्रों की प्राचार्य व कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। प्राचार्य को भी कार्यालय में केवल दो घंटे ही जाने दिया गया।

विज्ञापन


कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पंकज नेगी, महासचिव प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ अपने कार्यालय आए तो उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया। प्राचार्य और शिक्षकों से छात्रों की बहस भी हुई। बाद में दो घंटे के लिए प्राचार्य को उनके कार्यालय में बैठने दिया गया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि जब तक सीटें नहीं बढ़ाई जाएंगी और एससी, एसटी व ओबीसी का वजीफा नहीं दिलवाया जाएगा, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे और एडमिशन नहीं होने देंगे। इस मौके पर अरुण कुमार, हिमांशु कुमार, विपुल गौड़, आशीष जोशी, प्रवेश परमार, अजय पुष्पवान, योगेश घागट, रोहन जोशी, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमकेपी में दाखिलों की तिथि बढ़ी
एमकेपी पीजी कॉलेज में नए सत्र के प्र्रथम वर्ष के दाखिलों की तिथि दो दिन बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि जिन छात्राओं का मेरिट में चयन हुआ है, वह कॉलेज में 16 जुलाई तक एडमिशन ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed