फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in sgrr pg college dehradun

छात्र संघ चुनावः SGRR में ABVP और NSUI का महामुकाबला आज

Wed, 23 Aug 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Aug 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
student union election in sgrr pg college dehradun
sgrr pg college - फोटो : amarujala

एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न पदों के उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान किया।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर इस बार एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। उधर, महासचिव पद पर भी आर्यन और एनएसयूआई के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

एसजीआरआर के मुख्य चुनाव अधिकारी कैप्टन प्रदीप सिंह ने बताया कि 2300 वोटर इस बार छात्रों के भविष्य का फैसला करेंगे। कालेज में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिना आईकार्ड किसी भी छात्र को भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


चुनाव सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा। कालेज में एंट्री गेट पर एक दिन पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पद पर कौन दावेदार
अध्यक्ष : शुभम रावत (एनएसयूआई), प्रमोद (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष : निशात परवीन (एनएसयूआई), प्रभजोत सिंह लांबा (एबीवीपी)
महासचिव : आशीष भट्ट (आर्यन), अजय नेगी (एनएसयूआई)
सहसचिव : मृदुल भट्ट (एबीवीपी), काजल डोभाल (एनएसयूआई)
कोषाध्यक्ष : टेरेसा सिन्हा (एबीवीपी), अमित थपलियाल (निर्दलीय), दमनजीत सिंह भाटिया (एनएसयूआई)
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : सिद्धार्थ ठाकुर (एनएसयूआई), कर्ण सिंह (एबीवीपी)

डीबीएस में परिचय पत्र लेने का आज आखिरी दिन
डीबीएस पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर परिचय पत्र लेने का बुधवार को आखिरी दिन है। इसके बाद किसी भी छात्र को छात्रसंघ चुनाव तक परिचय पत्र नहीं दिया जाएगा। कालेज ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीबीएस कालेज में छात्रसंघ चुनाव 26 अगस्त को होना है। इससे पहले 24 अगस्त को छात्र प्रतिनिधि आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें सभी प्रत्याशी अपने दावे और वादे छात्रों के सामने रखेंगे।


कालेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. शैल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कालेज में जिन छात्रों के एडमिशन हो गए हैं और उन्हें परिचय पत्र नहीं मिले हैं, वह बुधवार की दोपहर तीन बजे तक हर हाल में ले लें। इसके बाद छात्रसंघ चुनाव तक किसी भी छात्र को परिचय पत्र नहीं दिया जाएगा। जो दाखिले अटके हुए हैं, वह भी छात्रसंघ चुनाव के बाद ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed