फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in sgrr pg college

SGRR में लहराया ABVP का परचम, कुलदीप बने अध्यक्ष

Tue, 30 Aug 2016 10:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
student union election in sgrr pg college
sgrr election result - फोटो : rajeev gupta/ amarujala

एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनावों में सत्ता एनएसयूआई के हाथों से खिसक गई। एनएसयूआई में बगावत का असर चुनाव परिणामों पर नजर आया। एबीवीपी के नेता कुलदीप नंत ने 761 मत के साथ जीत दर्ज की। एबीवीपी ने पांच पदों पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई केवल एक पद पर ही जीत कायम कर सकी। आर्यन का लगातार दूसरी जीत का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह एसजीआरआर कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों के लिए छात्रों की भीड़ जुटने लगी। कॉलेज गेट के बाहर सड़क पर भी जमकर चुनाव प्रचार हुआ। कॉलेज में 1581 छात्रों ने अपने वोट का प्रयोग किया। दो बजे से कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर लीड बना ली थी। एबीवीपी के कुलदीप पंत ने 761 वोट के साथ अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन


एनएसयूआई के अभिषेक डोबरियाल को 508 और एनएसयूआई से बागी होकर चुनाव लड़ीं निर्दलीय प्रत्याशी दर्शिता रावत को 300 वोट मिले। एबीवीपी ने चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि और छात्रा स्नातक प्रतिनिधि पद पर कब्जा जमाया। एनएसयूआई को केवल एक जीत से संतुष्ट होना पड़ा। सहसचिव पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी आकांक्षा सैनी ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर लगातार आर्यन संगठन की जीत कायम रही। आर्यन के प्रत्याशी गिरीश भट्ट ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, किस पद पर कौन जीता, कौन हारा

student union election in sgrr pg college
एसजीआरआर में मतदान करती छात्राएं - फोटो : AmarUjala

अध्यक्ष
विजेता (एबीवीपी) : कुलदीप पंत (761 वोट)
उपविजेता (एनएसयूआई) : अभिषेक डोबरियाल(508 वोट)

उपाध्यक्ष
विजेता (एबीवीपी) : करन सिंह (814 वोट)
उपविजेता (एनएसयूआई) : यश भाटिया (444 वोट)

सचिव 
विजेता (आर्यन) : विपिन भट्ट (824 वोट)
उप विजेता (एबीवीपी) : दीपा रावत (719 वोट)

सहसचिव
विजेता (एनएसयूआई) : आकांक्षा सैनी (854 वोट)
उप विजेता (आर्यन) : शालिनी ध्यानी (682 वोट)

कोषाध्यक्ष
विजेता (एबीवीपी) : दीपाली गुसाईं (1013 वोट)
उप विजेता (एनएसयूआई) : आशीष गौड़ (523 वोट)

विवि प्रतिनिधि
विजेता (एबीवीपी) : गिरीश भट्ट (737 वोट)
उप विजेता (यूथ ऑफ उत्तराखंड) : देविका नरुला (535 वोट)

छात्रा स्नातक प्रतिनिधि
विजेता (एबीवीपी) : सिमरन तोमर (517 वोट)
उप विजेता (एनएसयूआई) : गौरांगना क्षेत्री (332 वोट)

एनएसयूआई को ले डूबे बागी
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पिछले वर्ष एनएसयूआई ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस साल संगठन को बगावत ले डूबी। दो दावेदारों में से एक अभिषेक डोबरियाल को संगठन ने टिकट दिया तो दूसरी दावेदार दर्शिता रावत बागी हो गईं। नतीजतन दर्शिता ने निर्दलीय नामांकन कराया। संगठन ने इन्हें सजा के तौर पर निष्कासित भी किया, लेकिन चुनाव पर इसका असर साफ नजर आया। दर्शिता ने अध्यक्ष पद पर 300 वोट हासिल किए। इसका खामियाजा हारने वाले एनएसयूआई के प्रत्याशी अभिषेक को उठाना पड़ा, जिन्हें चुनाव में 508 वोट मिले।

बड़े भाई के बाद अब छोटा भाई सचिव

student union election in sgrr pg college
गिरीश भट्ट - फोटो : AmarUjala

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों में वर्ष 2011 में नरेश भट्ट ने सचिव पद पर कब्जा जमाया था। मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद इस पद पर छोटा भाई गिरीश भट्ट (आर्यन) काबिज हो गया। छोटे भाई के चुनाव में खुद बड़े भाई ने खूब प्रचार किया। 

पार्किंग व कैंटीन सुधारेंगे
हमारे साथी छात्रों ने एक बार फिर हम पर पूरा भरोसा जताया है। जीत के बाद हम उनका भरोसा कायम रखेंगे। कॉलेज की कैंटीन और पार्किंग की समस्या दूर कराएंगे।
-कुलदीप पंत, छात्रसंघ अध्यक्ष, एसजीआरआर कॉलेज

आर्यन संगठन पर एक बार फिर छात्रों ने भरोसा जताया है। लाइब्रेरी में किताबों की समस्या दूर कराई जाएगी। गर्ल्स और ब्वायज का खेलने का समय चेंज कराएंगे। 
-गिरीश भट्ट, छात्रसंघ सचिव, एसजीआरआर पीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed