फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student shows interest on pg and research program in garhwal university

गढ़वाल विवि से पीजी व शोध करने में बढ़ रहा छात्रों का रुझान

Mon, 22 May 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 22 May 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
student shows interest on pg and research program in garhwal university
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल विवि से पीजी व शोध करने में छात्रों का रुझान बढ़ा है।  गढ़वाल विवि की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 6 हजार से अधिक व पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए 7 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जो कि पिछले वर्षों की तुलना काफी अधिक हैं।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि ने विभिन्न विषयों की करीब 323 सीटों पर प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 मई व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई को नियत की गई है।
विज्ञापन


प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एचसी नैनवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए अब तक 6 हजार से अधिक छात्रों ने शुल्क जमा कर दिया है। परीक्षार्थियों का आंकड़ा 6300 के पार जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 25 जून को दिल्ली, देहरादून सहित गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों (श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी) में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। पिछली बार प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 4800 छात्रों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गढ़वाल विवि में पीजी प्रवेश परीक्षा में भी इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। पीजी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. पी प्रसाद ने बताया पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक सात हजार से अधिक छात्र आवेदन कर चुके हैं। जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अभी एक दिन शेष है। प्रो. प्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष 6500 छात्रों ने आवेदन किया था। इस बार यह आंकड़ा आठ हजार के पार जाने की संभावना है। ग्यारह स्कूलों में संचालित हो रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पीजी प्रवेश परीक्षा पांच जून से आठ जून तक आयोजित की जाएगी।


छात्रों के बढ़ते रुझान से हमें ऊर्जा मिलती है। छात्रों को विवि में अत्याधुनिक तकनीक व बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना विवि प्रशासन की प्राथमिकता है। देश के अग्रणीय विश्वविद्यालयों में गढ़वाल विवि का नाम हो यही हमारा प्रयास है।
- प्रो. डीएस नेगी, प्रतिकुलपति गढ़वाल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed