{"_id":"57c3b19f4f1c1bc252d4ee4b","slug":"student-make-promotional-materials-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठकर प्रचार सामग्री हो रही तैयार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
घर बैठकर प्रचार सामग्री हो रही तैयार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
student union election in mkp
- फोटो : amar ujala
एमकेपी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करने के मामले में अन्य कॉलेजों के मुकाबले काफी आगे नजर आ रहा है। कॉलेज में चुनाव लड़ रही प्रत्याशी घर बैठकर ही अपने लिए प्रचार सामग्री तैयार करा रही हैं।
विज्ञापन
एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय दावेदारी कर रही नसरीन जहां अंसारी ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ मिलकर घर पर ही प्रचार सामग्री तैयार कर रही हैं। बाजार से कुछ शीट्स लाई हैं। इन पर कलरफुल तरीके से प्रचार सामग्री बनाई जा रही है।
विज्ञापन
कॉलेज में एबीवीपी से अध्यक्ष पद की दावेदार साक्षी शंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर हाथ से प्रचार सामग्री तैयार की है। वह कॉलेज में सभी छात्राओं के बीच जाकर इस सामग्री से ही प्रचार कर रही हैं। विकास ग्रुप से दावेदार पूजा राठौर और एनएसयूआई की प्रत्याशी कविता ने भी कहा कि निर्धारित पांच हजार रुपये में ही खर्च कर उन्हें चुनाव लड़ना है।
विज्ञापन