फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student climb on roof in birla campus

छात्रसंघ चुनाव में नामांकन रद किया तो पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ा छात्र

Wed, 24 Aug 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
student climb on roof in birla campus
student climb on roof in birla campus - फोटो : amar ujala

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन करने वाले छात्रसंघ प्रत्याशियों के नामांकन रद न होने से आक्रोशित शोध छात्र नवीन नौटियाल पेट्रोल की बोतल को लेकर स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर की छत पर चढ़ गया।

विज्ञापन


नौटियाल ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मुख्य चुनाव अधिकारी को अब तक प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा किए गए चुनाव प्रचार की रिकार्डिंग सौंपी थी।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर नौटियाल ने इस संबंध में कोतवाली में भी तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने 17 प्रत्याशियों की ओर से झूठा शपथ पर दिए जाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल लेकर एक्टिविटी सेंटर की छत पर चढ़ गया छात्र
मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा करने के तुरंत बाद नवीन नौटियाल पेट्रोल लेकर स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर की छत पर चढ़ गया। इसकी सूचना विवि ने स्थानीय प्रशासन को दी।

छत पर चढ़े नौटियाल ने बताया कि चुनाव कमेटी को साक्ष्य देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने नामांकन निरस्त किए जाने व चुनाव अधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग की।


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. रावत ने कहा कि नौटियाल की शिकायत को ग्रेवांस समिति में भेजा गया है। मंगलवार को इस संबंध में सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया।

खबर लिखे जाने तक विवि में अधिकारियों की वार्ता चल रही थी। वार्ता में मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान,  एसडीएम रजा अब्बास, सीओ राजन आर्य व कोतवाल उतम सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed