{"_id":"5bbc6384867a5528465087a1","slug":"sssc-give-chance-to-correct-mistakes-in-the-application-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसएससी दे रहा आवेदन पत्र में गलतियां सुधारने का अंतिम मौका, 10 अक्टूबर तक बढ़ाई तिथि ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एसएसएससी दे रहा आवेदन पत्र में गलतियां सुधारने का अंतिम मौका, 10 अक्टूबर तक बढ़ाई तिथि
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन पत्रों में गलतियां सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया है। आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधारने की तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। आयोग का कहना है कि अगर अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में गलतियों को सही नहीं करते हैं तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
चयन आयोग सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 21 व 28 अक्टूबर को सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक पदों की लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। एक अक्टूबर को आयोग ने विभिन्न पदों के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों की त्रुटियां सुधारने का अभ्यर्थियों को मौका दिया।
विज्ञापन
करीब दो लाख अभ्यर्थियों के त्रुटि सुधारने के लिए आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध कराए गए। इसमें अंतिम दिन आठ अक्टूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
लेकिन 10 हजार अभ्यर्थियों ने ही आवेदन पत्रों की त्रुटियों में सुधार किया है। इसे देखते हुए आयोग ने दो दिन का समय बढ़ा कर अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है। इसके बाद भी यदि कोई अभ्यर्थी त्रुटियों को ठीक नहीं करता है तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।