एसएससी का बड़ा फैसला, अब ऑनलाइन होंगे एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) की परीक्षा में बड़े बदलाव कर दिए गए हैं। 27 अगस्त को होने जा रही टियर 1 की परीक्षा में यह बदलाव लागू होंगे। पहली बार एसएससी की परीक्षा ऑनलाइन कर दी गई है। सवालों की संख्या और समय घटाने के साथ ही इंटरव्यू की जगह टियर 3 पेपर लांच कर दिया गया है।
एसएससी की ओर से इंकम टैक्स, एक्साइज, कस्टम, विजिलेंस, आईबी आदि में भर्ती के लिए इस साल की शुरुआत में पैटर्न बदला तो गया था लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब 27 अगस्त को होने जा रही एसएससी की परीक्षा में नया पैटर्न लागू कर दिया गया है। इसके तहत टियर 1 व टियर 2 परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी।
टियर 1 परीक्षा में सवालों की संख्या 200 से घटाकर 100 कर दी गई है। इसमें समय भी तीन घंटे से घटाकर 75 मिनट कर दिया गया है। हालांकि टियर 1 और टियर 2 परीक्षा में आयोग ने नेगेटिव मार्किंग के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। गलत जवाब देने पर 0.50 अंक काट लिए जाएंगे।
इंटरव्यू की जगह होगा टियर 3 एग्जाम
खास बात यह है कि आयोग ने इस साल से एसएससी में इंटरव्यू की जगह टियर 3 एग्जाम की शुरुआत की है। इसके तहत हिंदी या अंग्रेजी का डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा। यह बाइलैंगुअल होगा।
यहां देखें पेपर के बदलाव : www.ssc.nic.in
परीक्षा के लिए अभ्यर्थी किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं। टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि छात्रों को अभी से ऑनलाइन की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसमें कई बड़े बदलावों से भी पहले ही रूबरू होने की जरूरत है। ऑनलाइन में केवल छात्र को कंप्यूटर का माउस चलाने का अभ्यास होना चाहिए।
पेपर लीक से मिलेगी निजात
एसएससी की परीक्षा में हर साल देशभर से 17 से 18 लाख युवा शामिल होते हैं। हर साल यह देश के कई हिस्सों में लीक होने की वजह से रद्द भी होता है। देहरादून में डेढ़ वर्ष पूर्व एक ही दिन में 20 से ज्यादा नकचली पकड़े गए थे। ऑनलाइन पेपर होने के बाद पेपर लीक होने की मुसीबत से छुटकारा मिल जाएगा।
कुल अंक और समय
टियर 1 : 200 अंक, 75 मिनट
टियर 2 : 400 अंक, 240 मिनट
टियर 3 : 100 अंक, 60 मिनट