{"_id":"5a3b8ee04f1c1b86698c3096","slug":"sridev-suman-university-decision-for-private-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट परिक्षार्थियों के लिए श्रीदेव सुमन विवि का नया फरमान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्राइवेट परिक्षार्थियों के लिए श्रीदेव सुमन विवि का नया फरमान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Thu, 21 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
shri dev suman university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि इस सत्र से स्नातक और स्नातकोत्तर की प्राइवेट परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगा। यूजीसी और प्रदेश सरकार ने प्राइवेट परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी अब उत्तराखंड मुक्त विवि को सौंप दी है।
विज्ञापन
इस सत्र में श्रीदेव सुमन विवि अब सिर्फ बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष, एमए और एमकॉम अंतिम वर्ष, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा ही आयोजित करेंगा। उक्त कक्षाओं की परीक्षा आयोजित करने के लिए फरवरी माह से ऑन लाइन फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के युवाओं की स्नातक और स्नातकोत्तर प्राइवेट अब तक श्रीदेव सुमन विवि आयोजित करता था। प्रत्येक वर्ष लगभग डेढ़ लाख युवा प्राइवेट परीक्षा में बैठेते थे। जिससे विवि को हर साल 12 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था। लेकिन यूजीसी नियमों के तहत प्रदेश सरकार ने सत्र 2018 से श्रीदेव सुमन विवि में प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने का शासनादेश गत वर्ष जारी कर दिया था।
विज्ञापन
प्राइवेट परीक्षाएं बंद होने से श्रीदेव सुमन विवि को चार करोड़ राजस्व का घाटा होगा। विवि कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि इस सत्र में सिर्फ स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्त अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कुलपति डा. रावत का कहना है कि प्राइवेट परीक्षा बंद होने से विवि को राजस्व का नुकसान नहीं होगा। क्योंकि इस सत्र से गढ़वाल मंडल के सभी राजकीय महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हो रहे है। राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षा विवि को ही आयोजित करनी है।