फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sridev suman university B.Ed. exam in july.

श्रीदेव सुमन विवि की बीएड परीक्षाएं जल्द, जानिए कब से

Mon, 04 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
sridev suman university B.Ed. exam in july.
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की सत्र 2014-15 की अटकी हुई परीक्षाओं से रोक हटने के बाद अब विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। विवि को शासनादेश की कॉपी सोमवार को ही मिली है। विवि प्रशासन 15 से 20 जुलाई के बीच परीक्षाएं शुरू करा देगा।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि में सत्र 2014-15 में बीएड के करीब 2400 दाखिले संबद्ध कॉलेजों में हुए थे। सीटें भरने की हड़बड़ाहट में संबद्ध कॉलेजों ने आरक्षित सीट पर सामान्य वर्ग के दाखिले कर दिए। नियमों का पूर्णत: पालने करने के शपथ पत्र लेने के बावजूद कॉलेजों ने सरकारी कोटे की सीटें भी बिना प्रवेश परीक्षा ही भर दी।
विज्ञापन


विवि ने रोक दी थी परीक्षा
मामला संज्ञान में आने पर विवि प्रशासन ने परीक्षाएं रोक दी थी। तब से आज तक परीक्षाएं अटकी हुई थी। कई बार प्रयास किए गए, लेकिन कॉलेज अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे। मामले में विवि प्रशासन की ओर से शासन को अवगत कराया गया था। छह महीने बाद प्रमुख सचिव ने पांच दिन पहले ही छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रों की परीक्षाएं कराकर परिणाम जारी करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर जारी होगा कार्यक्रम
विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि सोमवार को ही उन्हें शासनादेश की कॉपी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेशों के अनुपालन में परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। 15 जुलाई से 20 जुलाई के बीच की तिथि में परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। इसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed