फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sri dev suman university b.ed entrance result announced

श्रीदेव सुमन विवि बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, परिणाम देखने के लिए क्लिक करें...

Sat, 30 Jun 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jun 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
sri dev suman university b.ed entrance result announced
shri dev suman university

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि ने 24 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसका रिजल्ट महज छह दिन में जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


परीक्षा में कुल 2298 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि वह प्रदेश के पहले ऐसे विवि हैं, जिसने महज छठे दिन बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उहोंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 4500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2850 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 2298 ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन


इनमें सामान्य वर्ग के 1207, एससी के 582, एसटी के 55 और ओबीसी के 454 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा से आठ राजकीय बीएड कॉलेज और 26 निजी बीएड कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। विवि के कुलसचिव डॉ. दीपक भट्ट ने बताया कि इस साल सरकारी और प्राइवेट बीएड कॉलेजों में राज्य कोटा और प्रबंधन कोटा की बीएड सीटों पर श्रीदेव सुमन विवि की केंद्रीयकृत काउंसिलिंग से दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका मकसद विवि की सभी परीक्षाएं समय से कराकर उनका परिणाम जारी करना है। बीएड प्रवेश परीक्षा के संयोजक डॉ. हेमंत बिष्ट ने बताया कि वेबसाइट से अंकतालिका डाउनलोड की जा सकती है। इसके बाद जल्द ही विवि की ओर से काउंसिलिंग की तिथियां जारी की जाएंगी। 

यहां देखें परिणाम : www.bed.regapplication.in, www.sdsuv.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed