{"_id":"579e047a4f1c1be3762b89d1","slug":"sri-dev-suman-mba-result-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि का एमबीए का रिजल्ट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमन विवि का एमबीए का रिजल्ट जारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Jul 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का इस साल का पहला एमबीए अंतिम वर्ष का परिणाम रविवार को जारी हो गया। एक महीने के भीतर विवि ने यह परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन
इससे पहले कभी भी इतनी जल्दी रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं। विवि के मुताबिक तीन अगस्त तक अंतिम वर्ष के सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने बताया कि एमबीए अंतिम वर्ष के करीब ढाई हजार छात्रों का परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सोमवार को संस्कृत, सोशियोलॉजी और इकोनोमिक्स अंतिम वर्ष के परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
30 जून को विवि की प्राइवेट और रेग्युलर कोर्सेज की परीक्षाएं खत्म हुई थीं। उन्होंने बताया कि पहली बार छात्र हित के तहत रिजल्ट तैयार करने के लिए केंद्रीय मूल्यांकन कराया गया है।
विज्ञापन
विवि में इस साल परीक्षा नियंत्रक जैसा महत्वपूर्ण पद खाली है, बावजूद इसके समय से परिणाम जारी हुआ है। विवि ने इस साल प्राइवेट और रेग्युलर कोर्सेज के एक लाख 20 हजार छात्रों की परीक्षा कराई थी।
यहां देखें परिणाम : www.sdsuv.ac.in