{"_id":"5785bb124f1c1b1b0813eb8c","slug":"sgrr-pg-college-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन अलर्टः एसजीआरआर में बीएससी की कटऑफ 82.67","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एडमिशन अलर्टः एसजीआरआर में बीएससी की कटऑफ 82.67
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए यूजी के विभिन्न कोर्सेज के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी है।
विज्ञापन
कॉलेज में बीएससी में सबसे मुश्किल मुकाबला देखने को मिला है। यहां पीसीएम ग्रुप में 82.67 प्रतिशत से कम वालों को मेरिट में जगह नहीं मिली है। हालांकि बीए में भी 71.40 प्रतिशत से कम वालों को पहली सूची के हिसाब से दाखिला नहीं मिल पाएगा।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि जिन कोर्सेज के लिए कटऑफ जारी हो चुकी है, उनमें दाखिले 15 जुलाई से लेकर 20 जुलाई की दोपहर 1:30 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस साल पंजीकरण की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गत वर्ष जहां कॉलेज में 3500 पंजीकरण हुए थे, वहीं इस साल 4164 छात्रों ने दाखिले के लिए फॉर्म भरा। छात्र अपनी मेरिट लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
कोर्सवार कटऑफ
कोर्स - सामान्य - ओबीसी - एससी - एसटी
बीकॉम - 80 - 71.80 - 70 - 69.80
बीए - 71.40 - 61.60 - 41.40 - 64.80
बीएससी सीबीजेड - 79 - 84 - 60.33 - 68
बीएससी जीबीजेड - 69.33 - 52.67 - 53 - 57.33
बीएससी सीबीबायोटेक - 76 - 63.67 - 56.67 -
बीएससी सीजेडबायोटेक - 84 - 54.33 - -
बीएससी जेडबीबायोटेक - 68 - 63 - 44 -
बीएससी सीबीएमबी - 73.33 - 61.67 - 60.33 -
बीएससी पीसीएम - 82.67 - 74.87 - 62.33 - 73.33
बीएससी पीएमडी - 78 - 72 - 53.66 - 74
बीएससी पीजीएम - 76.67 - 60.33 - 56 - 52.67
बीएससी पीएमएस - 81 - 62 - 47.33 -
यहां देखें कटऑफ : www.sgrrcollege.com