{"_id":"5ad4750e4f1c1b63098b4b82","slug":"scam-in-hnb-garhwal-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला: पुलिस जांच में 50 आरोपी चिन्हित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला: पुलिस जांच में 50 आरोपी चिन्हित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 16 Apr 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाले की पुलिस जांच में करीब 50 शिक्षक व कर्मचारी चिन्हित कर लिए गए हैं। पुलिस इन सभी के खिलाफ मजबूत तथ्य जुटाकर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी में है। सोमवार को जांच अधिकारी ने विवि पहुंचकर पूछताछ भी की। वहीं पुलिस कार्रवाई से विवि में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला जांच अंतिम चरण में है। सोमवार को जांच अधिकारी थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन पहुंच कर कुछ लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की। जांच अधिकारी चौहान ने बताया कि टिकटों व अन्य तथ्यों की जांच के आधार पर पुलिस ने करीब 50 से अधिक ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों चिन्हित किया है, जिनके एलटीसी टिकट गलत पाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ और भी अन्य मजबूत तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। चौहान ने बताया कि 15 दिनों के भीतर इस मामले में गिरफ्तारियां भी संभव हैं।
विज्ञापन
यहां बता दें कि इस संबंध में विवि के ही कर्मचारी संतोष मंमगाई ने घोटाला किए जाने के आरोप में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि मंमगाई ने किसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। करीब 2 साल की पुलिस जांच में 50 से अधिक आरोपी चिन्हित कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ की कार्रवाई से विवि प्रशासनिक भवन सहित बिड़ला परिसर मे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
राजीव