फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recruitment on 116 post of fsl.

JOBS: FSL के 116 पदों पर जल्द होगी भर्ती, दूर हुई बाधा

Wed, 16 Nov 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
recruitment on 116 post of fsl.
नौकरी

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की राजपत्रित और अराजपत्रित सेवा नियमावली को शासन की मंजूरी के बाद 116 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी न मिलने के कारण भर्ती नहीं हो पा रही थी। तमाम औपचारिकताएं पूरी कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। वैज्ञानिक और सहायक स्टाफ की संख्या बढ़ने पर फोरेंसिक जांच में तेजी आएगी।

विज्ञापन


देहरादून के प्रेमनगर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सेवा नियमावली तैयार न होने के कारण राज्य गठन के बाद से भर्ती नहीं हो पाई थी। अपराध के नए तौर-तरीकों में फोरेंसिक साक्ष्यों की महत्ता बढ़ी है।

विज्ञापन

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की सेवा नियमावली को हरी झंडी

recruitment on 116 post of fsl.
नौकरी

बड़े मामलों में डीएनए और दूसरे तरह की फोरेंसिक जांच के लिए दूसरे राज्यों की तरफ ताकना पड़ता था। केदारघाटी में 2013 की आपदा के बाद मिले शवों की डीएनए प्रक्रिया चंडीगढ़ प्रयोगशाला से कराई गई थी। सोमवार को केबिनेट बैठक में विधि विज्ञान प्रयोगशाला की सेवा नियमावली को मंजूर कर लिया गया।

इस तरह एफएसएल में 116 पदों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया। इनमें 18 पद सीनियर वैज्ञानिक सहायक, 18, लैब सहायक, चार फोटोग्राफर, दो जूनियर सहायक के पद शामिल हैं। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा ने बताया कि वैज्ञानिक और दूसरा स्टाफ बढ़ने से एफएसएल आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के संकलन में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed