फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment of government jobs in Uttarakhand

खुशखबरीः नए साल में उत्तराखंड में आएगी बंपर भर्तियां, इन पदों पर कर सकेंगे आवेदन

Sun, 03 Dec 2017 07:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Dec 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of government jobs in Uttarakhand

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उन लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। नए साल में उत्तराखंड में बंपर भर्तियां निकलने वाली है। जानिए किन-किन पदों पर कर सकेंगे युवा आवेदन...

विज्ञापन


नए साल में उत्तराखंड में समूह ‘ग’ श्रेणी के 787 रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी के मुताबिक अप्रैल-2018 तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भर्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि हर व्यक्ति को बराबर का अवसर मिलना चाहिए। इसी क्रम में कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं, जिससे स्व उद्यमिता को भी बल मिलेगा।  - त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Recruitment of government jobs in Uttarakhand
jobs
पद                                             संख्या
ग्राम्य विकास अधिकारी -           236
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी - 132
स्नातक स्तर                                 53
आईटीआई विभाग में                     126
विधि स्नातक के                             50
सहायक लेखाकार                         190
 

रोडवेज में संविदा पर तैनात होंगे 416 कंडक्टर

Recruitment of government jobs in Uttarakhand
jobs
रोडवेज में जल्द ही 416 कंडक्टर संविदा पर तैनात किए जाएंगे। इनकी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है, जिसका परिणाम अगले माह घोषित होने की उम्मीद है।
इसके बाद कुछ औपचारिकता पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को कंडक्टर के तौर पर बसों में तैनात कर दिया जाएगा। इन कंडक्टरों को लगभग 15 हजार वेतन प्रतिमाह मिलने की संभावना है।

उत्तराखंड परिवहन निगम के पास 1100 बसों का बेड़ा है। इसमें नियमित, संविदा और आउटसोर्स के करीब 1800 कंडक्टर तैनात हैं। नियमों के हिसाब से रूट पर चलने वाले ड्राइवर को दो दिन का आराम दिया जाता है। इसके अलावा कई कंडक्टर छुट्टी पर रहते हैं।

 इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर कंडक्टरों की भर्ती करने का फैसला किया गया है। रोडवेज प्रबंध निदेशक बीके संत के अनुसार 416 पदों पर संविदा पर भर्ती होनी है, इसके लिए लिखित परीक्षा 26 नवंबर को हो चुकी है। जल्द ही परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed