फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   record voting in dav college dehradun.

डीएवी कॉलेज में हुआ रिकॉर्ड मतदान, दो गुटों में संघर्ष

Sat, 03 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
record voting in dav college dehradun.
dav student union election - फोटो : AmarUjala

डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में हुए जबर्दस्त मतदान ने सभी प्रत्याशियों के गणित गड़बड़ा दिए हैं। इस साल कॉलेज में 52 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि 2013 से 28 प्रतिशत से ऊपर मतदान नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को 38 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। शनिवार को मतगणना होगी। उधर, मतदान के बाद एबीवीपी के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव नए राजनीतिक समीकरण लेकर सामने आया। दोपहर तक की वोटिंग के रुझान शाम तक पलट गए। शाम को चुनाव समिति के आंकड़े आए तो कई प्रत्याशियों के होश उड़ गए। कुछ को इस जबर्दस्त मतदान में अपनी जीत की आस बंधने लगी। कॉलेज में 8414 छात्रों में से 4376 (52 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


उधर, वोटिंग समाप्त होते ही एबीवीपी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। संगठन के दो गुटों के बीच जमकर लात घूंसे चले। पुलिस ने माहौल शांत करने के लिए खूब लाठियां फटकारी। खूनी संघर्ष में कई छात्रों को सिर में चोटें आईं। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed