{"_id":"57be78904f1c1b487ed4f1df","slug":"power-display-of-candidate-in-dav-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में शक्ति प्रदर्शन, राहुल के बाद अब संजय ने दिखाया दम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी में शक्ति प्रदर्शन, राहुल के बाद अब संजय ने दिखाया दम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
power display of candidate in DAV PG college, student union election, dehradun campus
- फोटो : amar ujala
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी के टिकट के दो दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। दो दिन पहले एक दावेदार राहुल कुमार के शक्ति प्रदर्शन के बाद बुधवार को कॉलेज में टिकट के दूसरे दावेदार संजय तोमर ने दम दिखाया। समर्थक भारी संख्या में नारेबाजी करते हुए कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
कॉलेज गेट पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान सुभाष रोड और ईसी रोड पर कुछ देर जाम की स्थिति रही। हालांकि, पुलिस प्रशासन के मुस्तैदी से कमान संभालने से आम जनता ने राहत की सांस ली। रैली में कई ऐसे चेहरे भी दिखाई दिए जो सीधे तौर पर प्रदेश पार्टी व संगठनों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
रैली के हुजूम को काबू करने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने छात्रों से लाठी-डंडे और पटाखे आदि जब्त किए। रैली में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बहुगुणा, पारस गोयल, राकेश नेगी, भाजयुमो के गढ़वाल संयोजक महेश जगूड़ी, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कन्हैया को लाए वोट मांगने
डीएवी कॉलेज में उस वक्त सबकी निगाहें थम गईं, जब सत्यम शिवम ग्रुप से महासचिव पद प्रत्याशी कपिल शर्मा अपने पक्ष में मतदान की अपील के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले श्रीकृष्ण का वेश धारण किए युवक को अपने साथ लाए। हालांकि, जब कॉलेज के शिक्षकों की नजर पड़ी तो उन्होंने कन्हैया बने युवक को बाहर का रास्ता दिखा दिया।