फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   photo and aadhaar number on ugc marksheet

अब डिग्री पर होगी छात्र की तस्वीर और आधार नंबर

Thu, 23 Mar 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Mar 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
photo and aadhaar number on ugc marksheet
aadhar card

डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले हर छात्र को अब आधार नंबर देना ही होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने डिग्री पर आइडेंटिफिकेशन मार्क बढ़ा दिए हैं। इसके तहत अब सभी छात्रों की डिग्री पर आधार नंबर और छात्र की तस्वीर प्रिंट की जाएगी।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव डा. जसपाल एस संधू की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत छात्रों के एडमिशन के समय उनका आधार नंबर भी लेना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र को जो मार्कशीट विश्वविद्यालय से जारी की जाएगी, उस पर न केवल उसके कॉलेज और कोर्स की पूरी डिटेल होगी बल्कि आधार नंबर और छात्र का फोटो भी होगा। पहली बार यूजीसी ने डिग्री और सर्टिफिकेट्स पर यह आइडेंटिफिकेशन मार्क बढ़ाया है। इससे काफी हद तक डिग्री के फर्जीवाड़े से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी ने यह फैसला फरवरी में आयोजित हुई 521वीं बैठक में लिया था, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। इस साल से ही शिक्षण संस्थानों में यह नियम लागू होगा।

इसके अलावा विवि ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी सरकारी नौकरी में डिस्टेंस मोड में हुई पीएचडी मान्य नहीं होगी। केवल रेगुलर(फुल टाइम या पार्टटाइम) पीएचडी ही मान्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed