{"_id":"597b754e4f1c1baa348b4741","slug":"pcs-result-2012-shoaib-hussain-success-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल्फ स्टडी से बुलंदियों पर पहुंचा ये शख्स, इस तरह बना PCS अफसर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेल्फ स्टडी से बुलंदियों पर पहुंचा ये शख्स, इस तरह बना PCS अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
shoaib
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद पर विश्वास हो, तो कोई भी काम असंभव नहीं है। रामपुर गांव निवासी शोयब हुसैन ने यह साबित कर दिया है। शोयब सेल्फ स्टडी कर पीसीएस की परीक्षा पास कर ली है।
विज्ञापन
शहर से सटे रामपुर गांव निवासी शोयब हुसैन के पिता साबिर हुसैन राजकीय उद्योगशाला से वेल्डर के पद से सेवानिवृत्त है। शोयब के बड़े भाई आसिफ हुसैन सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा घर में शोयब की मम्मी शाहिन कौशर, दो छोटे भाई और एक छोटी बहन है। शोएब ने बीएसएम इंटर कालेज से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। बीए और एमए बीएसएम पीजी कालेज से की है।
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति ठीक न होने से लिया फैसला
शोयब ने बताया कि उत्तराखंड पीसीएस की परीक्षा उन्होंने पहली बार दी है। इससे पहले वह दो बार एमपी पीसीएस और एक बार राजस्थान पीसीएस की मैन्स की परीक्षा पास कर चुके हैं।
लेकिन इनके इंटरव्यू में वह रह गए थे। शोयब ने बताया कि घर की हालत ऐसी नहीं थी कि वह कोचिंग में जाकर तैयारी कर सके। इसलिए उन्होंने सेल्फ स्टडी की।
उन्हें विश्वास था कि वह पीसीएस की परीक्षा जरूर पास कर लेंगे। उन्हें बाल विकास परियोजना अधिकारी का पद मिला है। उनका पूरा परिवार और गांव के लोग उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं।