फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   parents wanrt to save KV FRI school

KV FRI को बचाने के लिए अभिभावकों ने PM को किया ट्वीट

Mon, 26 Dec 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Dec 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
parents wanrt to save KV FRI school

केंद्रीय विद्यालय एफआरआई की कक्षा एक से छह को बंद किए जाने के ऐलान के बाद अभिभावक सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


अभिभावकों ने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र भेजकर स्कूल को बंद न करने की मांग की है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर छात्रों के भविष्य का वास्ता भी दिया है।

प्रधानमंत्री को किए ट्वीट में अभिभावकों ने कहा कि स्कूल को इस वर्ष स्वच्छ भारत स्कूल अभियान के तहत देशभर में सबसे स्वच्छ स्कूल चुना गया। स्कूल को इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया। अब स्कूल को बंद किए जाने के निर्णय से छात्र-छात्राओं को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से हर साल हजारों छात्र-छात्राएं पास आउट होते हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। अभिभावकों ने कहा कि उनके लिए छात्र-छात्राओं के भविष्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। अगर विद्यालय को बचाने के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग देने की आवश्यकता है, तो वह उसके लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कक्षा एक से छह तक प्रवेश न देने और क्रमानुसार कक्षाओं का संचालन बंद होने से सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। पत्र भेजने वालों में महेशानंद जुगराण, सुशीला देवी, रितु, राकेश सिंह, अर्चना, सुनील, संदीप तायल, कुलदीप कुमार, गिरवीर सिंह बिष्ट, नवीन सिंह, हरजीत कुमार, राजू कश्यप, संजीव पेटवाल समेत अन्य शामिल हैं। 


पहले भी बंद हुआ स्कूल
इससे पहले केंद्रीय विद्यालय क्लेमेंटटाउन को भी बंद किया जा चुका है। तब यहां के छात्र-छात्राओं को अन्य विद्यालयों में शिफ्ट किया गया। वहीं कुछ समय पहले केवि आईआईपी को भी बंद किए जाने की चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed