फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online admission in uttarakhand open university.

उत्तराखंड मुक्त विवि में सभी के लिए आनलाइन प्रवेश 

Tue, 12 Jul 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Jul 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
online admission in uttarakhand open university.
आनलाइन प्रवेश

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने सभी के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले केवल प्रथम वर्ष तथा प्रथम सेमेस्टर के छात्र ही ऑनलाइन प्रवेश ले सकते थे। नई व्यवस्था के अनुसार अब विश्वविद्यालय ने दूसरे और तीसरे वर्ष और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे दूरदराज के विद्यार्थियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय का छात्र दूर-दूर से अध्ययन केंद्रों पर प्रवेश लेता है, अधिकांश छात्र रोजगार के लिए घर से बाहर ही रहते हैं, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


ऑफ लाइन भी होता रहेगा एडमिशन
पहले अध्ययन केन्द्र द्वारा एसआईएस सिस्टम में छात्र का नामांकन कराने पर समय लगता था, अब वे सीधे ऑनलाइन प्रवेश के माध्यम से विवि के डोमेन से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्रों पर ऑफ लाइन प्रवेश प्रक्रिया भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा संपन्न होने पर बिना परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा किए बगैर द्वितीय, तृतीय वर्ष व द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटल और ऑनलाइन व्यवस्था का है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय छात्रों के लिए इंटरनेट और ऑनलाइन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। छात्रों को सारी सुविधाएं, जानकारी और अध्ययन सामग्री भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रयासरत है। कुछ पाठ्यक्रमों में यह व्यवस्था पहले से ही है, जो कि ऑडिया, वीडियो तथा टेक्स्ट के रूप में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed