{"_id":"58957a8e4f1c1b953fe81ae9","slug":"online-admission-in-kendriya-vidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालयों में इस बार ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केंद्रीय विद्यालयों में इस बार ऑनलाइन आवेदन
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
online
- फोटो : demo pic
केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के लिए कक्षा एक के पंजीकरण इस बार ऑनलाइन होंगे। सभी केवि में पंजीकरण प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होने जा रही है। अभिभावक अपने बच्चे के लिए दस मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन ही केवि में दाखिले का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
केविएस के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव के मुताबिक संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के लिए पंजीकरण फ ार्म आठ फ रवरी से मिलेंगे। 10 मार्च की शाम पांच बजे तक पंजीकरण फार्म भरकर संबंधित केवि में जमा कराया जा सकता है। दून के 10 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक की 1080 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। इस साल केवि एफआरआई में कक्षा एक में दाखिले नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
किस केवि में कितनी सीटें
केंद्रीय विद्यालय - सीटों की संख्या
ओएफ डी - 120
ओएलएफ - 80
आईआईपी - 80
आईटीबीपी - 120
ओएनजीसी - 80
एफ आरआई - 0
आईएमए - 160
बीरपुर - 120
अपर कैंप - 120
हाथी बड़कला 1 - 120
हाथी बड़कला 2 - 80
यह कागज देने होंगे
कक्षा एक में बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए आयु के प्रमाण के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, पते का प्रमाण समेत यदि वह किसी केंद्रीय, राज्य विभाग में कार्यरत हैं तो उसका भी प्रमाण देना होगा। ट्रांसफर के मामले की जानकारी भी विभाग के लेटर हेड पर देनी होगी।
विज्ञापन
यह भी जानें
दूरी का नियम : एक सीट पर ज्यादा दावेदार होने की सूरत में केंद्रीय विद्यालय के निकटतम दावेदार को वरीयता दी जाती है।
उम्र का नियम : इसके तहत एक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार होने पर उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी, जो कि प्रमाण पत्रों में दी गई जन्मतिथि के मुताबिक ज्यादा उम्र का होगा।
इकलौती कन्या संतान नियम : इसके तहत हर केंद्रीय विद्यालय में दो सीटें उन बच्चों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं, जो कि अभिभावकों की इकलौती कन्या संतान हों। इसका लाभ लेने के लिए अभिभावकों को शपथ पत्र देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि : 8 फरवरी 2017
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 10 मार्च 2017
कक्षा दो से ऊपर पंजीकरण शुरू होने की तिथि : 4 अप्रैल 2017
कक्षा दो से ऊपर पंजीकरण की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल 2017
कक्षा एक की पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि : 18 मार्च 2017
कक्षा दो व इससे ऊपर की लिस्ट जारी होने की तिथि : 25 अप्रैल 2017
कक्षा 11 के लिए पंजीकरण शुरू की तिथि : बोर्ड रिजल्ट के 20 दिन के भीतर
सभी कक्षाओं में दाखिलों की अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2017
सीटें बची तो छह सीजीपीए पर भी दाखिला
बाहरी स्कूल का छात्र यदि 11वीं में केवि में दाखिला लेना चाहता है तो उसे सीटों की उपलब्धता के आधार पर छह सीजीपीए (कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट ऐवरेज) पर भी विज्ञान में दाखिला मिल सकता है। केविएस की एडमिशन से संबंधित नई नियमावली के मुताबिक 11वीं में विज्ञान एवं कामर्स संकाय में बाहरी स्कूलों के छात्रों के लिए आठ सीजीपीए और मानविकी संकाय में बाहरी स्कूलों के छात्रों के लिए 6.4 सीजीपीए का क्राइटेरिया रखा गया है। इसके बाद भी यदि सीटें बची रह जाती हैं तो केविएस की ओर से विज्ञान एवं कामर्स संकाय में छह सीजीपीए और मानविकी संकाय में 5.4 सीजीपीए तक के छात्रों को दाखिला मिल जाएगा। सीबीएसई की ग्रेडिंग प्रणाली के मुताबिक छात्रों को 10वीं में प्रतिशत अंकों के बजाए सीजीपीए दिया जाता है। अब तक बाहरी स्कूलों के छात्रों को केवि में दाखिले के लिए मुश्किल नियमों का सामना करना पड़ता था।
यह भी मिल सकता है लाभ
11वीं में दाखिले के लिए खेलकूद में एसजीएफआई, एनसीसी में ए प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री रैली में शिरकत या राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त छात्र को सीजीपीए में 0.8 अंकों की छूट दी जाएगी। केविएस खेलकूद में राष्ट्रीय या राज्य स्तर की प्रतिभागिता, एनसीसी ए प्रमाण पत्र और जिला या राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कैडेट होने या सात दक्षता बैजों के साथ राज्य पुरस्कार प्राप्त होने पर छात्र को सीजीपीए में 0.6 अंकों की छूट मिलेगी। केविएस क्षेत्रीय या जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता या एनसीसी ए प्रमाण पत्र या पांच दक्षता बैजों के साथ तृतीय सोपान प्रमाण पत्र या कम से कम किसी दस दिवसीय साहसिक क्रियाकलाप में प्रतिभागिता होने पर सीजीपीए में 0.2 अंकों की छूट मिलेगी।