{"_id":"5790eaad4f1c1b5633c4b735","slug":"one-more-chance-to-student-for-practical-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि: मुख्य परीक्षा से छूटे छात्रों को एक और मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल विवि: मुख्य परीक्षा से छूटे छात्रों को एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि ने स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के उन छात्रों को प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया है, जो मुख्य परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे। इन छात्रों को परीक्षा से संबंधित विवरणों के साथ एक हजार रुपये शुल्क भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि जो छात्र वर्ष 2016 के मुख्य परीक्षा की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, ऐसे छात्र एक बार फिर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
देहरादून व हरिद्वार जनपद के छात्रों की परीक्षा एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून में, देहरादून व हरिद्वार के सैन्य अध्ययन छात्रों की परीक्षा डीबीएस पीजी कालेज देहरादून में, देहरादून व हरिद्वार जनपद के महाविद्यालयों की गृह विज्ञान की छात्राओं की परीक्षा एमकेपी पीजी कालेज देहरादून में, पौड़ी व रुद्रप्रयाग जनपद के महाविद्यालयों के समस्त छात्रों की परीक्षा बिड़ला परिसर में, चमोली जनपद के समस्त महाविद्यालयों के छात्रों की परीक्षा पीजी कालेज गोपेश्वर में व टिहरी व उत्तरकाशी जनपद के समस्त छात्रों की परीक्षा टिहरी परिसर में आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं की तिथि 12, 13 व 16 अगस्त नियत की गई है।
विज्ञापन