{"_id":"5a1ee2f04f1c1bc8678beb90","slug":"now-competitive-examinations-preparation-will-be-easy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगी कोचिंग से मिलेगा छुटकारा और आसान होगी एग्जाम की तैयारी, अगर जान लें इस कोर्स की खूबी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महंगी कोचिंग से मिलेगा छुटकारा और आसान होगी एग्जाम की तैयारी, अगर जान लें इस कोर्स की खूबी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Nov 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी कर रहे छात्रों को महंगी कोचिंग से छुटकारा मिल सकता है और वह आसानी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है। अगर जान लें इस कोर्स की खूबी..
विज्ञापन
योजना विभाग के प्रयासों और उत्तराखंड सांइस एजूकेशन एंड रिसर्च सेंटर (यूएसईआरसी) के सहयोग से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के लिए ई-लर्निंग कोर्स तैयार किए हैं। इन आनलाइन पाठ्य व प्रतियोगी सामग्री के जरिये वे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं, जो महंगी कोचिंग लेने में समर्थ नहीं है। लेकिन सरकार के सहयोग से तैयार कराए इस ई लर्निंग कोर्स की छात्रों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
अपर सचिव (नियोजन) डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कुलपतियों व प्राचार्यों का पत्र लिखा है कि वे छात्रों को इन आन लाइन क्लासरूम पाठ्यक्रमों को सुलभ कराएं ताकि वे इसका लाभ ले सकें। कॉलेज व विवि के नोटिस बोर्ड पर वेबसाइट की सूचना चस्पा कर इसकी सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर उपलब्ध हैं क्लास रूम लेक्चर के वीडियो
पत्र में तीन वेबसाइट का उल्लेख किया है। पहली वेबसाइट यूएसईआरसी की है। इनमें वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट यूएसईआरसी डाट इन), दूसरी (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट मेंटरशिप डाट ओआरजी डाट इन) है। इन दोनों वेबसाइट में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र व प्रबंधन विषय से संबंधित व्याख्यान, टेस्ट सीरीज, के क्लास रूम वीडियो अपलोड हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की फ्री सामग्री
BOOKS
वेबसाइट (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आईएक्सएएमबीईई डाट काम/उत्तराखंड) www.ixmbee.com/uttarakhand में अपलोड सामग्री का छात्र निशुल्क लाभ उठा सकते हैं।
इस वेबसाइट पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री है। वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण कराकर छात्र आनलाइन मॉक टेस्ट का लाभ ले सकते हैं। वेबसाइट में विभिन्न परीक्षाओं के लिए टेस्ट पैकेज सूचीबद्ध हैं।
संख्यात्मक योग्यता और रीजननिंग योग्यता के अध्याय और प्रैक्ट्सि टेस्ट के जरिए छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार का आकलन कर सकते हैं।
इस वेबसाइट पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री है। वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण कराकर छात्र आनलाइन मॉक टेस्ट का लाभ ले सकते हैं। वेबसाइट में विभिन्न परीक्षाओं के लिए टेस्ट पैकेज सूचीबद्ध हैं।
संख्यात्मक योग्यता और रीजननिंग योग्यता के अध्याय और प्रैक्ट्सि टेस्ट के जरिए छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार का आकलन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X