{"_id":"57be94f74f1c1b0527d4ee4e","slug":"notification-of-the-student-union-election-in-doiwala-college-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला छात्रसंघ चुनाव एक सितंबर को होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को विधिवत छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
चुनाव तिथि घोषित होते ही कॉलेज परिसर में सरगर्मियां बढ़ गई है। डोईवाला महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के छह सदस्यों के अलावा विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधि का चुनाव एक सितंबर को कराए जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हर्षवंती बिष्ट ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 26 अगस्त को सुबह 10.30 से अपराह्न डेढ़ बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
विज्ञापन
27 को नामांकन फार्म सुबह साढे़ 10 बजे से अपराह्न ढाई बजे तक जमा किए जाएंगे। 29 अगस्त को नामांकन वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 30 अगस्त पूर्वाह्न 11 बजे प्राचार्य और प्रत्याशियों के साथ बैठक , अभिकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
एक सितंबर को सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न 12.30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न दो बजे से मतों की गिनती और गिनती समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा और शपथ ग्रहण कराया जाएगा। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ कॉलेज में आचार संहिता प्रभावी हो गई है।