{"_id":"57c0aad54f1c1b4a38d4f6c7","slug":"nominationm-in-mpg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीजी में सात पदों के लिए 24 ने भरा नामांकन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमपीजी में सात पदों के लिए 24 ने भरा नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 27 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
mpg college election
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीजी कॉलेज मसूरी में तीन सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को 24 छात्रों ने पर्चे दाखिल किए। छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। रिमझिम बारिश के बीच छात्रों ने ढोल नगाड़े और गाजे बाजों के साथ नामांकन कराया। कुल सात पदों के लिए शुक्रवार को 24 छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को एमपीजी कॉलेज में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सुधीर गैरोला की देखरेख में नामांकन किए गए। अध्यक्ष पद के लिए दीपक सिंह, आशीष रावत, नीरज सिंह और अभिलाष ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए जगवीर सिंह, सोबन सिंह कंडारी, दीपक बंसवाल, सचिव जगबीर सिंह, रमेश सिंह, रोहित सिंह और मुकेश, संयुक्त सचिव पर ऊषा डालिया और सोनाली भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर दीपक पंवार और मुकेश, बालिका प्रतिनिधि में अनुराधा नैथानी और पूजा, कोषाध्यक्ष पर अभिनव चंद, ऋतु चौहान, कार्यकारिणी के लिए किरण, पूर्णिमा रावत, अंजलि शाह, भारती रौछेला, संजय कुमार ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान छात्रों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। नामांकन में मुख्य चुनाव अधिकारी डा. सुधीर गैरोला, प्राचार्य डॉ. एसपी जोशी, डॉ. वीपी जोशी, डॉ. सुनील पंवार, डॉ. आरपीएस चौहान, प्रो. अनिल खंडूरी और डॉ. शालिनी गुप्ता ने सहयोग दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गैरोला ने शुक्रवार शाम को ही नामांकन करने वाले छात्रों को सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को पर्चों की जांच की जाएगी। 29 अगस्त को दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन