{"_id":"5869e0764f1c1bd606eece3d","slug":"new-guideline-for-language-chosen-in-jee-advanced","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में हिंदी वालों को केवल हिंदी में मिलेगा पेपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई एडवांस में हिंदी वालों को केवल हिंदी में मिलेगा पेपर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
online exam
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भाषा के चयन से लेकर श्रेणी के चयन तक में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। केवल एक चूक होने पर परीक्षा और एडमिशन की राह मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
जेईई मेंस 2017 की आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी तक चलेगी। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में कैटेगरी का चयन सोच समझकर करना होगा।
विज्ञापन
आईआईटी की ओर से जारी फ्रिक्वेंटली आस्क क्वेश्चन (एफएक्यू) में साफ कर दिया गया है कि जो कैटेगरी एक बार जेईई मेंस में भरी जाएगी, उसी के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा से आईआईटी में सीट आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा एक खास बात यह भी है कि जेईई मेंस से अलग जेईई एडवांस में प्रश्नपत्र के माध्यम को भी सतर्कता से चुनना होगा।
विज्ञापन
जेईई मेंस में हिंदी माध्यम वालों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र मिलता है, लेकिन जेईई एडवांस में अभ्यर्थी जो भी माध्यम चुनेगा, उसे केवल उसी भाषा में प्रश्नपत्र मिलेगा।
मसलन, अगर किसी अभ्यर्थी ने हिंदी माध्यम चुना है तो उसे केवल हिंदी में प्रश्नपत्र मिलेगा। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि जेईई मेंस के आवेदन को सावधानीपूर्वक न भरने पर एक गलती भी भारी पड़ सकती है। एडवांस परीक्षा का पैटर्न और तौर तरीके जेईई मेंस से जुदा हैं। आवेदन में सही मोबाइल नंबर भरें, वरना मुश्किल हो सकती है।