{"_id":"5894a8db4f1c1bda17e81014","slug":"neet-three-attempt-chance-rule-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट में तीन प्रयास का नियम बदला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट में तीन प्रयास का नियम बदला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) में पहली बार लागू किया गया केवल तीन प्रयासों का नियम बदल दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के बाद सीबीएसई ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे देशभर के उन लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो कि तीन बार नेशनल एग्जाम देने की वजह से नीट से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
इस बार सीबीएसई ने नीट के नोटिफिकेशन में साफ किया था कि जो छात्र नीट 2017 से पहले तीन बार नीट या एआईपीएमटी में शामिल हो चुके हैं, वह इस एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएंगे। 12वीं के बाद हर छात्र को केवल तीन बार ही नीट में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस फैसले से देशभर में विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा। एमसीआई की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर सीबीएसई ने शुक्रवार को यह सूचना जारी कर दी कि नीट 2017 को पहला अटेम्प्ट माना जाएगा।
इस साल एग्जाम देने वाले छात्र तीन बार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले मेडिकल की प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्रों का प्रयास काउंट नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद देशभर के उन लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो कि नियम की वजह से नीट से बाहर हो गए थे।
यहां देखें पूरी जानकारी : www.cbseneet.nic.in