NEET Result 2018: CBSE ने जारी किया रिजल्ट, उत्तराखंड की बेटियों का जलवा कायम
नीट परीक्षा में उत्तराखंड की आकृति बडोला ने 608 और सौम्या पालिवाल ने 630 रैंक प्राप्त की है। छात्र अपना परिणाम cbseneet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार www.cbseresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में 13,26,725 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
एमबीबीएस/बीडीएस में एडमिशन के लिए सीबीएसई यह परीक्षा कराता है। नीट का रिजल्ट 5 जून 2018 को आने वाला था, लेकिन एक ही दिन पहले रिजल्ट आ गया है। बता दें कि नीट 2018 की प्रवेश परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी। देश भर में इसके 2255 सेंटर बनाए गए थे।