फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neet Result 2018 uttarakhand college Mbbs seats list

उत्तराखंड में NEET से 600 एमबीबीएस सीटों पर मिलेगा मौका, जानिए किस कॉलेज में है कितनी सीटें

Mon, 04 Jun 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Neet Result 2018 uttarakhand college Mbbs seats list

नीट का रिजल्ट आने के बाद अब होनहारों की नजर एमबीबीएस दाखिलों पर है। उत्तराखंड में इस वक्त तीन सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेजों में 600 एमबीबीएस सीटें हैं। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जुलाई में शुरू करेगी। इसमें राज्य कोटे की कुल सीटें 420 हैं। बाकी सीटें या तो ऑल इंडिया कोटे की हैं या फिर ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज और दो डेंटल कॉलेज हैं जबकि सुभारती मेडिकल कॉलेज को अभी मान्यता नहीं मिली है। काउंसिलिंग के लिहाज से देखें तो पांच मेडिकल कॉलेजों की सीटों का गणित अलग है। निजी मेडिकल कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे और 50 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे और 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे की हैं। गत वर्षों का ट्रेंड देखें तो ऑल इंडिया कोटा की बहुत सी सीटें नहीं भरने की वजह से प्रदेश के होनहारों को मिल जाती हैं।

विज्ञापन

सीटों की वर्तमान स्थिति

Neet Result 2018 uttarakhand college Mbbs seats list
डॉक्टर - फोटो : amar ujala

हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट : 100
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 150
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज : 150
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर : 100

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 100
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश : 100 (बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून : 100 (बीडीएस)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed