फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neet Result 2018 Topper Pragun ahuja interview

Neet Result: बहुत काम आएंगे टॉपर प्रगुन के ये सक्सेस टिप्स, पहले ही प्रयास में मारी बाजी

Tue, 05 Jun 2018 06:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jun 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
Neet Result 2018 Topper Pragun ahuja interview
Pragun ahuja

सीबीएसई नीट में 720 में से 660 अंक हासिल करने वाले प्रगुन आहूजा ने यह कामयाबी पहले ही चांस में पाई है। प्रगुन अपने परिवार से पांचवें डॉक्टर बनेंगे। इससे पहले उनके माता-पिता के अलावा दो बड़ी बहनें भी डॉक्टर हैं। प्रगुन की इस कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


देहरादून में जन कल्याण अस्पताल के मालिक डॉ. संदीप आहूजा और डॉ. रीना आहूजा के लिए सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया। उनके सबसे छोटे बेटे ने नीट क्वालिफाई कर लिया। पहले ही चांस में प्रगुन आहूजा ने 660 अंकों के साथ नीट पास किया है।
विज्ञापन


देर शाम तक आए नतीजों में प्रगुन के प्रदेश में सबसे अधिक अंक हैं। प्रगुन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ ब्राइटलैंड स्कूल से 10वीं और उन्होंने डीपीएस आरकेपुरम (दिल्ली) से 92 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। इससे पहले उनकी बहन डॉ. सना आहूजा मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से यूजी एवं पीजी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Neet Result 2018 Topper Pragun ahuja interview
pragun

जबकि, छोटी बहन रिया आहूजा एम्स दिल्ली से एमबीबीएस कर रही हैं। प्रगुन ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। उनका सपना भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने का है। प्रगुन अद्भुत प्रतिभा के धनी रहे हैं। वह नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के भी स्कॉलर हैं।

प्रगुन ने देहरादून में अविरल क्लासेज से स्टडी मैटेरियल लिया था। उनका कहना है कि रेगुलर स्टडी बेहद जरूरी है। प्रगुन के पिता डॉ. संदीप आहूजा का कहना है कि डॉक्टरी सामाजिक सेवा का काम है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी इस दिशा में आगे बढ़ें।

सक्सेस मंत्रा : नीट में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए आपको रेगुलर स्टडी हर हाल में करनी होगी।

रिपोर्ट कार्ड
फिजिक्स : 160 अंक
केमिस्ट्री : 170 अंक
बायोलॉजी : 330 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed