फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   neet result 2017 uttarakhand second topper Aishwarya Pant interview

एम्स के बाद अब नीट में अव्वल रहीं एश्वर्या, पहली बार में ऐसे हासिल किया मुकाम

Fri, 23 Jun 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
neet result 2017 uttarakhand second topper Aishwarya Pant interview

एम्स की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 136वीं रैंक पाने के बाद अब पौड़ी की एश्वर्या ने नीट में 646 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


एश्वर्या पंत का परिवार देहरादून में रहता है। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं। एश्वर्या के पिता डीवी पंत गेल में कार्यरत हैं जबकि मां रजनी पंत गृहिणी हैं। एश्वर्या ने बताया कि उनका बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने इसी साल 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है। पहले ही प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। एश्वर्या के मुताबिक 12वीं की बोर्ड परीक्षा तैयारी के साथ ही अगर फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में बराबर फोकस बनाए रखा जाए तो निश्चित तौर पर सफलता मिलना आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एश्वर्या के शिक्षक विपिन बलूनी के मुताबिक वह पढ़ाई में शुरू से ही बेहतर करती आई है। एश्वर्या ने पहले एम्स में 136वीं रैंक हासिल की। अब उन्होंने नीट में 646 अंकों के साथ 390वीं रैंक हासिल की है।

एश्वर्या का स्कोर कार्ड
फिजिक्स : 162 
केमिस्ट्री : 158
बायोलॉजी : 326

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed