NEET Result 2017 : 317 रैंक पाकर देहरादून के ऋतिक चौहान बने स्टेट टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के ऋतिक चौहान ने नीट में ऑल इंडिया 317 रैंक हासिल कर उत्तराखंड टॉप किया है। इससे पहले वह जिपमर व एम्स की प्रवेश परीक्षा में भी वह उत्तराखंड टॉप कर चुके हैं।
शुक्रवार को नीट के परिणाम जारी किए गए जिसमें पंजाब के नवदीपसिंह टॉपर बने हैँ। मध्य प्रदेश के अर्चित गुप्ता दूसरे व मनीष मूलचंदानी तीसरे स्थान पर रहे हैं। हरियाणा के कनिश पायल सातवें स्थान पर हैं।
कुल 6,11,539 ने नीट में क्वालीफाई किया है। नीट में मेडिकल सीटों के लिए कुल 1138890 आवेदन थे, जिनमें से दस लाख ने परीक्षा दी थी। आवेदकों की संख्या में गत वर्ष के मुकाबले 139 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
जबकि लड़कों के मुकाबले 12.72 फीसदी ज्यादा लड़कियों ने परीक्षा दी थी। करीब इसी अनुपात में क्वालीफाई करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है।
तीन परिक्षाओं में किया उत्तराखंड टॉप
एमबीबीएस दाखिलों के लिए हुई एम्स की प्रवेश परीक्षा परिणा में भी ऋतिक ने 55वीं रैंक हालिस कर उत्तराखंड टॉप किया है।
इतना ही नहीं जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी ऋतिक चौहान ने ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल की है।
ऋतिक चौहान ने जिपमर में बायोलॉजी में 98.91 परसेंटाइल, भौतिक विज्ञान में 99.98 परसेंटाइल और रसायन विज्ञान में 99.97 परसेंटाइल के अलावा अंग्रेजी में 57.55 परसेंटाइल व रीजनिंग में 79 परसेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने गत वर्ष सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं पास की है।