{"_id":"57fc98d34f1c1bd87528e386","slug":"neet-pg-compulsory-for-md-ms","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी, एमएस के लिए अब नीट पीजी अनिवार्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमडी, एमएस के लिए अब नीट पीजी अनिवार्य
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस पास करने के बाद अगर आपको एमडी, एमएस या पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई करनी है तो इसके लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी परीक्षा पास करनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के फैसले के मुताबिक वर्र्ष 2017 में देशभर के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में केवल नीट पीजी ही एडमिशन का क्राइटेरिया होगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट पीजी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत अब एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा में दाखिले के लिए देश भर में एकल प्रवेश परीक्षा होगी। लिहाजा, 31 मार्च 2017 तक एमबीबीएस पास करने वाले सभी युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट पीजी से ऑल इंडिया कोटे की 50 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी, जबकि राज्य कोटे की सीटों पर राज्य में ही काउंसिलिंग की जाएगी। एकल प्रवेश परीक्षा से देशभर के तमाम मेडिकल कॉलेजों में चोरी-छिपे करोड़ों में पीजी की सीट बिकने के मामलों पर भी काफी हद तक रोक लगेगी।
तीन घंटे 30 मिनट की इस परीक्षा का आयोजन देहरादून सहित देश के 41 शहरों में किया जाएगा। देहरादून में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एमबीबीएस पास का क्राइटेरिया रखा गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर 2016
परीक्षा की तिथि : 5-13 दिसंबर 2016
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 15 जनवरी 2017
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.nbe.edu.in