फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   neet online apply from two january

दो जनवरी से शुरू होंगे नीट के आवेदन

Fri, 23 Dec 2016 09:20 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Dec 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
neet online apply from two january
online exam

एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2017 की आवेदन प्रक्रिया इस बार करीब एक महीने लेट हो गई है। सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को एडवाइजरी बोर्ड की बैठक के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि दो जनवरी 2017 तय कर दी है।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से हर साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू करा दी जाती है। इस बार भी छात्रों को नोटिफिकेशन आने का इंतजार था, लेकिन कुछ नए बदलावों की वजह से प्रक्रिया लटकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से तिथि समेत सभी मसलों पर हल निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एडवाइजरी बोर्ड की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि नीट 2017 का आयोजन देशभर में सात मई 2017 को कराया जाएगा। साथ ही, तय किया गया कि दो जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार खास बात यह है कि अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए आधार कार्ड नंबर होना अनिवार्य होगा। इससे मेडिकल प्रवेश परीक्षा की गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी। साथ ही, परीक्षा में शुल्क वसूली को कैशलेस बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी डेबिट, क्रेडिट कार्ड के अलावा ई बडी से भी शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर अंतिम सप्ताह में परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नीट से एएफएमसी और राज्यों के मेडिकल कॉलेजों की राज्य कोटे की सीटों पर भी दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed