फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET examinations on Sunday 07 may

NEET: परीक्षा से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो पछताएंगे

Sat, 06 May 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
NEET examinations on Sunday 07 may
NEET

मेडिकल की सबसे बड़ी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) रविवार को राजधानी में 14 केंद्रों पर होगी। प्रवेश परीक्षा में 10, 006 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में सघन चेकिंग होगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से सुबह साढ़े सात बजे परीक्षा केंद्रों में एंट्री होगी। एग्जाम में अभ्यर्थियों की दो स्लॉट में एंट्री होगी। एडमिट कार्ड पर सीबीएसई पहले ही टाइम स्लॉट जारी कर चुका है।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो साफ नहीं होगा, वह परीक्षा केंद्र पर अपने आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश पा सकते हैं।

सीबीएसई के मुताबिक जो ड्रेस कोड लागू किया गया है, उसका पालन सुनिश्चित करें। बालों में हेयर पिन से लेकर कानों में बाली, नोज पिन, चूड़ियां, साड़ी, बिंदी, जूते, मौजे पहनकर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। केवल हाफ स्लीव्स की शर्ट और हल्के कलर के लूज कपड़े पहनने वालों को ही एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेन-पेंसिल भी न ले जाएं

NEET examinations on Sunday 07 may

पेन-पेंसिल भी न ले जाएं
सीबीएसई ने छात्रों से पेंसिल, पेन, स्केल, रबड़ समेत लिखने से संबंधित किसी भी तरह का सामान नहीं लाने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही पेन और पेंसिल उपलब्ध कराई जाएगी। पानी की बोतल, प्लास्टिक पाउच, इलेक्ट्रॉनिक पेन और स्कैनर भी नहीं लाना है।

कुछ केंद्रों पर लगे जैमर
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सीबीएसई ने चाक चौबंद तैयारियां की हैं। राजधानी में भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। देशभर में करीब 100 जगहों पर जैमर लगाए गए हैं। इसके अलावा हर संदिग्ध छात्र को सघन चेकिंग से गुजरना होगा। लिहाजा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचने की कोशिश करें।

नीट की टाइमिं, इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

NEET examinations on Sunday 07 may
नीट की टाइमिंग
एग्जाम हॉल में एंट्री : सुबह 7:30 बजे
एडमिट कार्ड चेकिंग : 7:30 से 9:45 बजे
एग्जाम हॉल में लास्ट एंट्री : 9:30 बजे
टेस्ट बुकलेट का आवंटन : 9:45 बजे
बुकलेट की सील खोलने का समय : 9:55 बजे
परीक्षा शुरू होने का समय : 10 बजे सुबह
परीक्षा समापन का समय : एक बजे दोपहर

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, पटेलनगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सहस्रधारा रोड, कालागांव, चिल्ड्रंस एकेडमी, टैगोरविला, जीआरडी एकेडमी, सहस्रधारा रोड, आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंटटाउन, केवि एफआरआई, केवि ओएनजीसी, केवि-1, हाथीबड़कला, आर्मी पब्लिक स्कूल, बीरपुर, दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला,  जसवंत मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजपुर रोड, केवि-2, हाथीबड़कला, स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजपुर रोड, देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed