Neet 2018: आज से शुरू होगी एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसिलिंग, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों के लिए नीट यूजी काउंसिलिंग आज से शुरू होगी। इस साल काउंसिलिंग से एमबीबीएस की 547 और बीडीएस की 200 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। काउंसिलिंग के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से नीट यूजी काउंसिलिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि पहले चरण की काउंसिलिंग के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद काउंसिलिंग शुल्क 30 जून की दोपहर दो बजे तक जमा कराया जा सकता है। इसके बाद एक और दो जुलाई को च्वाइस भरने का मौका मिलेगा।
पहले चरण के तहत पांच जुलाई को सीट आवंटन कर दिया जाएगा। आवंटित सीटों पर छात्रों को 12 जुलाई तक एडमिशन लेना होगा। काउंसिलिंग का शुल्क 2000 रुपये है, जो ऑनलाइन जमा कराना होगा।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
किस कॉलेज में कितनी सीटों पर मौका
(एमबीबीएस)
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून 127
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 85
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट 100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून 150 (75 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
(बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून 100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश 100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटे की)
--
यहां कराएं पंजीकरण : www.hnbumu.ac.in