फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neet 2018 counseling second round cancelled

NEET पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण रद्द, छात्रों को अब दोबारा भरनी होगी च्वाइस

Sat, 05 May 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 May 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Neet 2018 counseling second round cancelled

उत्तराखंड में एमडी, एमएस में दाखिलों के लिए चल रही नीट पीजी की काउंसिलिंग का दूसरा चरण रद्द हो गया है। अब पांच मई से नए सिरे से काउंसिलिंग शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने यह फैसला लिया है। जिन छात्रों ने दाखिला ले लिया है, उनका दाखिला भी रद्द कर दिया गया है। अब पांच से सात मई तक सभी को दोबारा च्वाइस भरनी होगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में रचित सिन्हा एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस पर आए फैसले के मुताबिक, प्रदेश में चल रही केंद्रीयकृत काउंसिलिंग रद्द की गई है। द्वितीय चरण में जितनी सीटें अलॉट हुईं, वह शून्य मान ली गई हैं। जिन छात्रों ने दूसरे चरण में आवंटित सीटों पर दाखिला लिया है, वह भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने कॉलेज से सभी प्रमाण-पत्र वापस ले लें। जो फीस दूसरे चरण की काउंसिलिंग या दाखिले में जमा कराई है, वह भी वापस दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि जिन छात्रों ने अपने प्रमाण-पत्र जमा कराए होंगे, वह उन्हें वापस ले लें। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय हर संभव मदद करेगा। साथ ही एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दूसरे चरण का काउंसिलिंग शेड्यूल दोबारा जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर है मौका

Neet 2018 counseling second round cancelled

इन सीटों पर है मौका
प्रदेश में दूसरे चरण के लिए नीट पीजी की 122 सीटें रिक्त हैं। इसमें 45 नॉन क्लीनिकल की सीटें हैं। दूसरे चरण के 25 अप्रैल को हुए आवंटन में यह सभी सीटें खाली रह गईं थी। हालांकि, तमाम अभ्यर्थियों ने पुरानी आवंटित सीट को अपग्रेड भी किया था।

दूसरे चरण का नया काउंसिलिंग कार्यक्रम
नए पंजीकरण और फीस जमा कराने की तिथि : पांच मई सुबह दस बजे से सात मई दोपहर एक बजे तक
च्वाइस फिलिंग, पुराने छात्रों की नई च्वाइस फिलिंग : पांच मई सुबह दस बजे से सात मई दोपहर एक बजे तक

दूसरे चरण का सीट आवंटन : आठ मई को दोपहर दो बजे के बाद
आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि : 10 मई
--
यह है वेबसाइट : www.hnbumu.ac.in
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed