{"_id":"57a4ab004f1c1ba8672b9360","slug":"neet-1-and-neet-2-answer-key-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट की ‘आंसर की’ जारी, छह अगस्त तक चैलेंज का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट की ‘आंसर की’ जारी, छह अगस्त तक चैलेंज का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Aug 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले की कॉमन प्रवेश परीक्षाओं नीट-1 और नीट-2 की आंसर की जारी हो गई है। नीट-1 का आयोजन एक मई 2016 और नीट-2 का आयोजन 24 जुलाई 2016 को हुआ था। अभ्यर्थी इसमें दिए गए प्रश्नों और उनके उत्तरों को चैलेंज कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीएसई की ओर से नीट-1 और नीट-2 का आयोजन कराया गया था। नीट-1 में शामिल अभ्यर्थियों से बचे अभ्यर्थियों ने नीट-2 में हिस्सा लिया था। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो केवल नीट-1 में बैठे थे और तमाम अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो केवल नीट-2 में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आंसर की वेबसाइट पर जारी हो गई है। अभ्यर्थी छह अगस्त तक आंसर की देख सकते हैं और छह अगस्त शाम पांच बजे तक इसे चैलेंज भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
यहां देखें आंसर की : www.aipmt.nic.in
चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थी को प्रति चुनौती 1000 रुपये अदा करने होंगे। अगर उनका चैलेंज सही पाया गया तो पैसा वापस कर दिया जाएगा और सही न पाया गया तो पैसा नहीं लौटाया जाएगा। सीबीएसई 17 अगस्त को नीट-1 और नीट-2 का एक साथ परिणाम जारी कर देगा।