उत्तराखंड के मदरसों में NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई, इन विषयों में लागू होगा पाठ्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के मदरसों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। मदरसों में पढ़ाए जा रहे आधुनिक विषय जैसे गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और हिंदी में यह पाठ्यक्रम लागू होगा।
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के निर्णय के बाद शासन स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड में 297 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इनमें शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करना का निर्णय लिया है। मदरसा बोर्ड ने अपने फैसले के संबंध में शासन को अवगत करा दिया है।
पिछले दिनों हुई मदरसा बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया था कि उत्तराखंड विद्यालयी परीक्षा एवं शिक्षा परिषद, रामनगर के पाठ्यक्रम को मदरसों में भी लागू किया जाएगा।
परिषद अगले सत्र से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर रहा है। मदरसा बोर्ड के उपनिदेशक अखलाक अहमद ने बताया कि मदरसों के आधुनिक विषयों में परिषद का पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया गया है। परिषद का जो भी पाठ्यक्रम होगा उसे पढ़ाया जाएगा। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी।