{"_id":"58ce2e0a4f1c1bf4431a107e","slug":"naac-test-degree-college-quality","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नैक परखेगा डिग्री कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब नैक परखेगा डिग्री कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता
मनीष त्रिपाठी / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
NAAC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नेशनल एस्समेंट एंड ऐकरीडीटेशन काउंसिल(नैक) की रेंटिंग के आधार पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को परखा जाएगा। अप्रैल के पहले पखवाड़े में काउंसिल की टीम के कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचने की उम्मीद है। रेटिंग के आधार पर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) के माध्यम से कॉलेज में संसाधनों को विकसित करने के लिए फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज पछवादून के साथ ही जौनसार बावर का भी सबसे बड़ा महाविद्यालय है। वर्तमान में कॉलेज में 2500 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। ऐसे में यदि कॉलेज नैक की कसौटियों पर खरा उतरता है तो कॉलेज में इंफ्रास्ट्रैक्चर के साथ ही अन्य सुविधाओं का भी तेजी से विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. गौरी सेवक ने बताया कि अभी तक कॉलेज को सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में यदि कॉलेज को अच्छी रेंटिंग मिलती है तो सुविधाओं के विकास के लिए कालेज को सीधे यूजीसी से फंड मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि काउंसिल की टीम 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच कॉलेज का निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन
सीजीपीए के आधार पर मिलेगी ग्रेडिंग
नैक सीजीपीए के आधार पर कॉलेज की ग्रेडिंग करता है। यदि निरीक्षण के दौरान कॉलेज को 3.01-4.00 के बीच सीजीपीए मिलता है तो कॉलेज की ग्रेडिंग ए होगी जबकि, 2.01-3.00 के बीच सीजीपीए मिलने पर बी, 1.51-2.00 के बीच सीजीपीए मिलने पर सी और 1.50 से कम अंक मिलने पर डी ग्रेडिंग दी जाएगी।
इन आधार पर मिलेगी ग्रेडिंग
ग्रेडिंग के लिए पाठ्यक्रम पहलू, शिक्षण-सीखना और मूल्यांकन, अनुसंधान-परामर्श, संसाधन, प्रशासन नेतृत्व और प्रबंधन, अभिनव और सर्वोत्तम प्रयास, विद्यार्थी सहायता और प्रगति को आधार बनाया जाता है।