फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MKP student union election result.

एमकेपी चुनाव: 27 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Tue, 30 Aug 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Aug 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
MKP student union election result.
बैलेट बॉक्स - फोटो : AmarUjala

एमकेपी पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। चुनाव मैदान में 27 प्रत्याशी अपना दम दिखा रहे हैं। कॉलेज में सुबह साढ़े दस बजे से चुनाव शुरू होंगे। दोपहर बाद मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन


एमकेपी कॉलेज में सोमवार को चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गीता बलोदी ने बताया कि सभी कोर्सेज की कुल 2750 छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। मतदान के लिए चार कक्षों में बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। बिना आईकार्ड के किसी भी छात्रा को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


छात्राओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह छात्रसंघ चुनावों में यूनिफॉर्म पहनकर ही आएं। अध्यक्ष पद पर इस बार पांच दावेदार मैदान में हैं। एबीवीपी की नजरें लगातार सातवीं जीत पर हैं, जबकि एनएसयूआई ने पांच साल बाद अध्यक्ष पद पर दावेदारी की है। विकास ग्रुप लगातार तीसरे साल अध्यक्ष पद पर मुकाबला करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी से पूर्व में चुनाव जीत चुकीं एक प्रत्याशी इस बार निर्दलीय अपना दावा पेश कर रही हैं। मंगलवार शाम तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान किसी भी बाहरी छात्र या छात्रा को कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गीता बलोदी ने सोमवार को कॉलेज खुलते ही परिसर में लगी पूरी प्रचार सामग्री हटवा दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में चुनाव से 24 घंटे पहले तक प्रचार नहीं किया जा सकता है।

इनके भाग्य पर फैसला आज
अध्यक्ष : कविता (एनएसयूआई), नसरीन जहां (निर्दलीय), पूजा चौहान (सीवाईएसएस), पूजा राठौर (विकास ग्रुप) और साक्षी शंकर (एबीवीपी)।
उपाध्यक्ष : मीनाक्षी (एबीवीपी), रक्षा चौकियाल (सीवाईएसएस) और सोफिया धीर (विकास ग्रुप)।
सचिव : आकांक्षा (एसएफआई) और आरती भंडारी (एबीवीपी)।
सहसचिव : जैसमीन कौर (एबीवीपी) और लक्ष्मी पांडेय (सीवाईएसएस)।
कोषाध्यक्ष : प्रियांजली भल्ला (सीवाईएसएस), ऋचा मैठाणी (विकास ग्रुप) और वृद्धि विजय (एबीवीपी)।
विवि प्रतिनिधि : ईशा खंडूरी (सीवाईएसएस), शिवानी चमोली (विकास ग्रुप) और वैशाली यादव (एबीवीपी)।
कार्यकारिणी सदस्य : आरती लोधी, फरहान परवीन, ज्योति गौड़, खुशनुमा खान, महिमा, प्रतिभा, सोनिया गौतम, तबस्सुम जहां और वर्षा मथुरिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed