फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medical admission will be done from UAPMT in uttarakhand 

इन कॉलेजों में यूएपीएमटी से ही होंगे मेडिकल के दाखिले

Wed, 24 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Medical admission will be done from UAPMT in uttarakhand 

प्रदेश में आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी मेडिसिन के दाखिले इस साल उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट(यूएपीएमटी) से ही किए जाएंगे। शासन ने इसकी अनुमति दे दी है। इसके साथ ही आयुर्वेद विवि ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


गत वर्ष तक प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस के सरकारी और निजी कॉलेजों में यूएपीएमटी से राज्य कोटे की सीटों पर एडमिशन होता था जबकि मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा होती आई है।
विज्ञापन


इस साल आयुष मंत्रालय ने आदेश जारी किया था कि सभी कॉलेजों की सभी सीटों पर सीबीएसई की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) से एडमिशन किए जाएंगे। इस पर देशभर में विरोध के स्वर उठे तो मंत्रालय ने इस साल के लिए यह फैसला टाल दिया। इस आधार पर अप्रैल में उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने यूएपीएमटी परीक्षा कराने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों में होगा दाखिला

Medical admission will be done from UAPMT in uttarakhand 

​शासन ने इसकी अनुमति दे दी है। लिहाजा, जल्द ही यूएपीएमटी का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। आयुर्वेद विवि ही यह प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा। प्रभारी सचिव आयुष हरबंस चुघ ने बताया कि विवि को परीक्षा कराने की अनुमति दे दी गई है। विवि अपने स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गया है।

इन कॉलेजों में होगा दाखिला
यूएपीएमटी से उत्तराखंड आयुर्वेद विवि हर्रावाला परिसर, ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर, गुरुकुल परिसर, उत्तरांचल आयुर्वेद कॉलेज, हिमालयी आयुर्वेदिक, पतंजलि आयुर्विज्ञान संस्थान, क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, परम हिमालय होम्योपैथिक कॉलेज, पतंजलि, हरिद्वार आयुर्वेद कॉलेज, मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, ओम आयुर्वेदिक कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed