फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mbbs seats empty in uttarakhand

उत्तराखंड में एमबीबीएस की 49 सीटें खाली

Mon, 12 Sep 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Sep 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
mbbs seats empty in uttarakhand
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

प्रथम चरण दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश में एमबीबीएस की 49 और बीडीएस की 70 सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों के लिए 21 सितंबर से च्वाइस लॉकिंग शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में वही छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण के दौरान पंजीकरण कराया होगा। सीट अपग्रेड करने का मौका भी केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो कि पहले चरण में आवंटित सीट पर दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण के तहत 21 सितंबर को च्वाइस फीलिंग और सीट अपग्रेडेशन की प्रक्रिया होगी। 22 सितंबर को डाटा प्रॉसेसिंग होगी। 23 सितंबर को सीट आवंटन होगा। इसके बाद आवंटित सीट पर छात्रों को 26 सितंबर तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 111, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 66, हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 15, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में 16, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 80 एमबीबीएस की सीटें भरी हैं। उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 14 और सीमा डेंटल कॉलेज में करीब 15 सीटों पर दाखिले हुए हैं।

कॉलेज का नाम - कहां कितनी सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी - 16
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर - 12
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 02
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 10
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट - 09
यहां भरें ऑनलाइन च्वाइस : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed