UK Board Result 2018: शिक्षा मंत्री ने घोषित किए 10वीं और 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 की तुलना में इस साल उत्तराखंड बोर्ड ने पांच दिन पहले 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया। आप यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
शनिवार सुबह 11 बजे निदेशालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। इस साल 12वीं का रिजल्ट 78.98 प्रतिशत रहा। वहीं दसवीं का रिजल्ट 75.57 प्रतिशत रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियाें ने बाजी मारी है। 10वीं में खटीमा के राणाा प्रताप स्कूल की काजल प्रजापति ने उत्तराखंड टॉप किया है। इन्होंने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं 12वीं में जसपुर की एसपीएमआईसी की दिव्यांशी ने 98.40 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड टॉप किया है।
बोर्ड की वेबसाइड पर परिणाम जारी किया गया। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल परिषद की वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के साथ ही अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर भी चेक कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
24 मार्च 2018 तक चली थीं उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं पांच से 24 मार्च 2018 तक चली थीं।
राज्य के 30 केंद्रों पर लगभग पांच हजार शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था।
2017 में कुछ ऐसा रहा था उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
जसपुर हर्षवर्धन 98. 2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के एसवीएमआईसी श्रीकोट गंगनाली इंटर कॉलेज ने 475 अंक के साथ 95 प्रतिशत लाकर उत्तराखंड टॉप किया था।
वहीं, जसपुर के आकाशदीप वत्सल ने 94.8 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।