{"_id":"5875cb014f1c1b1529baa13e","slug":"late-board-exam-can-be-fruitful-for-exam-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाएं लेट होने से फायदेमंद हो सकता है परीक्षा का मोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बोर्ड परीक्षाएं लेट होने से फायदेमंद हो सकता है परीक्षा का मोड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों की वजह से सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं करीब आठ दिन पीछे हट गई हैं।
विज्ञापन
इस वजह से छात्रों को जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी का कम समय मिलेगा। अब इसके लिए आपके पास ऑफलाइन जेईई मेंस से ऑनलाइन परीक्षा में मूव करने का मौका है। सीबीएसई केवल ऑफलाइन वाले छात्रों को ही यह मौका दे रहा है। साथ ही, परीक्षा के शहर के साथ ही कई और विकल्पों में बदलाव का मौका दिया जाएगा।
सीबीएसई की ओर से दो अप्रैल को जेईई मेंस ऑफलाइन और आठ व नौ अप्रैल को जेईई मेंस ऑनलाइन का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाएं लेट होने की वजह से ऑफलाइन परीक्षा वाले अभ्यर्थियों को तैयारी का कम समय मिलेगा। लिहाजा, बोर्ड ने इसके लिए फ्रिक्वेंटली आस्क क्वैश्चन (एफएक्यू) जारी किया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक अगर किसी छात्र ने ऑफलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया होगा तो वह ऑनलाइन में शिफ्ट कर सकता है। खास बात यह भी है कि ऑनलाइन परीक्षा में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
मसलन, ऑफलाइन परीक्षा में एक बार प्रश्न पत्र का माध्यम चुनने के बाद बदलने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन ऑनलाइन जेईई मेंस में छात्र परीक्षा शुरू होते ही अपनी मर्जी से इसका माध्यम बदल सकता है। हालांकि सीबीएसई की ओर से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा के शहर सहित कई विकल्पों में करेक्शन का मौका दिया जाएगा।
यह है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in