{"_id":"57c504f54f1c1bc6602cbbb0","slug":"last-day-of-neet-counselling-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट काउंसिलिंग के पंजीकरण का आखिरी दिन, जल्दी करें...","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट काउंसिलिंग के पंजीकरण का आखिरी दिन, जल्दी करें...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 30 Aug 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया में मंगलवार को पंजीकरण का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
इसके बाद सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के नीट रिजल्ट का सीबीएसई से वेरिफिकेशन कराया जाएगा। अहम बात यह है कि पूरी दाखिला प्रक्रिया के दौरान केवल एक बार ही पंजीकरण का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि प्रदेश में अभी तक नीट काउंसिलिंग के लिए 4152 पंजीकरण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 1661 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भर दिया है, जबकि 1557 अभ्यर्थियों ने शुल्क भी
विज्ञापन
जमा करा दिया है। इनमें से 1498 अभ्यर्थी अपनी च्वाइस भी लॉक कर चुके हैं।
मंगलवार को ऑनलाइन पंजीकरण का अंतिम दिन होगा। इसके बाद सभी पंजीकृत छात्रों का रिजल्ट सीबीएसई से वेरिफाई करने के बाद तीन सितंबर से डाटा कलेक्शन शुरू हो जाएगा। पांच सितंबर को प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों के लिए पहला सीट आवंटन होगा। आवंटित सीटों पर छात्र आठ सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
दाखिला लेना है तो करा लें पंजीकरण
अगर आप भी नीट काउंसिलिंग के माध्यम से एमबीबीएस या बीडीएस में दाखिला लेना चाहते हैं तो तुरंत पंजीकरण करा लें। एचएनबी मेडिकल विवि के मुताबिक सभी राउंड की काउंसिलिंग के लिए केवल पहली बार में ही पंजीकरण हो रहा है। इसके बाद केवल सीट अपग्रेडेशन या च्वाइस भरने का विकल्प मिलेगा। दोबारा किसी को भी पंजीकरण का मौका नहीं दिया जाएगा।
यहां कराएं पंजीकरण : www.hnbumu.ac.in